अजवायन के फायदे, कानों के दर्द से लेकर आंखों की सफाई में है कारगर

भारतीय रसोई की एक खास चीज है अजवायन। खाने का स्वाद बढ़ाने से लेकर कई प्रकार की बीमारियों में इलाज के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। एसिडिटी, कब्ज, गैस आदि कई प्रकार की समस्याओं को दूर करने में अजवायन फायदेमंद है।

ajwain
अजवायन के प्रति 100 ग्राम में प्रोटीन 17.1 प्रतिशत, फैट 21.8 प्रतिशत, मिनरल्स 7.9 प्रतिशत, फाइबर 21.2 प्रतिशत और कार्बोहाइड्रेट 24.6 प्रतिशत मौजूद होता है। इसके अलावा इसमें कैल्शियम, थियामीन, राइबोफ्लेविन, फॉस्फोरस, आयरन और नियासीन भी पाया जाता है। अच्छी सेहत के लिए इन्हें जरूरी माना गया है।

अजवायन है फायदेमंद सेहत के लिए कान का दर्द तिल के तेल में 1 चम्मच लहसुन और 2 चम्मच अजवायन को भूनें। ठंडा होने पर इसकी कुछ बूंदें कान में डालें। कान के दर्द में आराम मिलता है। साथ ही, इससे कान की सफाई भी हो जाती है। आंखों की सफाई  के लिए भी अजवायन बहुत ही बेहतरीन है। पानी में अजवायन को डालकर थोड़ी देर उबालें। फिर इसे ठंडा होने के लिए रखें। इसके बाद आंखों को इस पानी से धो लें। सफाई के साथ ही आराम भी मिलता है। 

एसिडिटी अजवायन और जीरे की एक-एक चम्मच मात्रा में थोड़ा अदरक का पाउडर मिलाकर रोजाना सेवन करने से पाचन सही रहता है। इसके साथ ही अजवायन एसिडिटी की समस्या को भी दूर करने में फायदेमंद है। 

कब्ज पेट से संबंधित सभी प्रकार की समस्याओं को दूर करने में अजवायन रामबाण इलाज माना जाता है। कब्ज की समस्या के लक्षण दिखाई देने पर रोजाना सुबह गर्म पानी के साथ अजवायन का सेवन शुरू करें और कुछ ही दिनों में इसका असर देखें। मुंह की बीमारियां दूर दांतों के दर्द, सांसों की बदबू और कमजोर दांतों की समस्या से जूझ रहे लोग अजवायन खाकर इन समस्याओं में छुटकारा पा सकते हैं।

लौंग और अजवायन के तेल और पानी के साथ गरारा करने से बहुत लाभ मिलता है। डायरिया अजवायन डायरिया की समस्या को दूर करने का नेचुरल तरीका माना जाता है। एक गिलास पानी में अजवायन डालकर उबालें और दिन में दो बार इसे पिएं। अजवायन से डायरिया को दूर करने के इस इलाज को काफी लोगों ने कारगर माना है। 

आर्थराइटिस

आर्थराइटिस में जोड़ों में उठने वाले दर्द से राहत में भी अजवायन बहुत ही असरदार है। इसके तेल से अफेक्टेड एरिया में मसाज करने से काफी लाभ मिलता है।

ब्लीडिंग रोकता है
महिलाओं में ब्लीडिंग की समस्या आम बात है। पीरियड्स से लेकर गर्भावस्था तक उन्हें ब्लीडिंग की समस्या से जूझना पड़ता है। इससे बचने के लिए अजवायन को रात भर पानी में भिगोकर रखें और सुबह इसे पीस कर इसका पानी पिएं। ब्लीडिंग के साथ ही दर्द में भी राहत मिलता है

अस्थमा
गर्म पानी के साथ अजवायन का सेवन न केवल सर्दी-खांसी से राहत दिलाता है, बल्कि म्यूकस की समस्या भी दूर करता है। दमा के मरीजों के इलाज में भी अजवायन बहुत ही असरदार होता है। गुड़ के साथ इसका सेवन जल्द असर दिखाता है।

किडनी की समस्या दूर
किडनी में स्टोन की समस्या के लिए पानी और खाने की गड़बड़ी को जिम्मेदार माना जाता है। इसे दूर करने के लिए अजवायन का सेवन करना चाहिए। ये न केवल स्टोन के कारण उठने वाले दर्द को शांत करता है, बल्कि धीरे-धीरे स्टोन को खत्म भी कर देता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ozototo https://nongkiplay.com/ samson88 samson88 samson88 kingbokep jenongplay samson88 dausbet dausbet cagurbet samson88 dausbet slot777 cagurbet slot mpo dausbet cagurbet samson88 dausbet https://www.chabad.com/videos/ cagurbet bintang4d samson88 karinbet cagurbet samson88 samson88 karinbet samson88 samson88 samson88 samson88 dausbet cagurbet dausbet cagurbet samson88 karinbet cagurbet dausbet cariwd88 samson88 cagurbet jamur4d cariwd88 basarnasbogor.com cagurbet cariwd88 dausbet samson88 samson88 samson88 karinbet samson88 cagurbet karinbet karinbet cariwd88 dausbet cagurbet surga 898 lobi89 lobi89 akun pro thailand cagurbet cagurbet samson88 cariwd88 cariwd88 cariwd88 cagurbet cariwd88 cariwd88 apk slot cagurbet samson88 slot terpercaya situs slot apk slot APK SLOT slot thailand bolang 588 cariwd88 cagurbet cagurbet samson88 cagurbet cagurbet cagurbet dausbet dausbet samson88 cariwd88 cagurbet cariwd88 cariwd88 cagurbet samson88 samson88 cariwd88 dausbet cagurbet macan238 cariwd88 samson88 cariwd88 samson88 apk slot apk slot