छोटे बच्चे का जिगर बढ़ना
Liver Enlargement, Reasons, Symptoms, Causes
परिचय:-
प्राकृतिक चिकित्सा के अनुसार नवजात शिशुओं का स्वास्थ्य माता के भोजन पर निर्भर करता है। यदि मां रोगी है तो बच्चा भी बीमार होता रहेगा। इसलिए बच्चे को किसी तरह का रोग होने पर केवल बच्चे की चिकित्सा नहीं करानी चाहिए बल्कि बच्चे की चिकित्सा करने के साथ-साथ मां की भी चिकित्सा करानी चाहिए। छोटे बच्चों को कई प्रकार के रोग हो सकते हैं जिसमें बच्चे का जिगर बढ़ना भी एक प्रकार का रोग है। इसका उपचार प्राकृतिक चिकित्सा से किया जा सकता है। यह रोग बच्चे को तब होता है जब माता अपने भोजन में अधिक मात्रा में मैदा, घी और चीनी का प्रयोग करती है।
बच्चे का जिगर बढ़ने का प्रकृति चिकित्सा से उपचार–
बच्चे के इस रोग को ठीक करने के लिए सबसे पहले माता को चाहिए कि वह अपने भोजन में दूध, फल तथा सब्जियों का अधिक प्रयोग करे।
बच्चे के जिगर बढ़ने के रोग को ठीक करने के लिए माता को नींबू मिला पानी अधिक मात्रा में पीना चाहिए।
माता को सुबह के समय सैर तथा हल्का व्यायाम भी करना चाहिए। ऐसा करने से माता के दूध में जो दोष होता है वह दूर हो जाता है और जब बच्चा यह दूध पीता है तो बच्चे का जिगर बढ़ने का रोग भी ठीक हो जाता है।


