केवल हल्दी से ही कितने तरह के घरेलु उपचार किये जा सकते है

त्वचा और हल्दी 

 

हल्दी त्वचा के लिए श्रेष्ठ मानी जाती है | त्वचा की कुछ समस्याओं के लिए इसका विभिन्न रूपों में उपयोग किया जाता है |

फ़ोड़े-फुंसियां:-

ये आमतौर पर खून की खराबी से उत्पन्न होती है | एक पाँव ताज़ी हल्दी, दो लीटर पानी में उबाल कर ठंडा कर लें | भोजन के आधा घंटा बाद इसका सेवन करें | यह खून साफ करेगा तथा भविष्य में किसी प्रकार के त्वचा रोग से मुक्ति दिलाएगा | शीघ्र ही नई त्वचा निकल आएगी |

turmeric and milk for skin mask

घमोरियां:-

घमौरियां की तकलीफ आमतौर पर गर्मियों या बरसात में होती है और इसका मुख्या कारण है पसीना |

आधा किलो कच्ची हल्दी की गांठों का रस निकालकर उबाल लें |

ठंडा होने पर 200 ग्राम शहद मिलाकर किसी बंद कांच के बर्तन में रख दें |

किसी भी फल के शरबत के साथ दो या तीन चम्मच हल्दी का रस मिलाकर लें | इससे शरीर की सारी गर्मी निकल जाएगी |

एग्जिमा:-

हल्दी की गांठ को घिस कर गाढ़ा लेप तैयार क्र लें और एग्जिमा वाले स्थान पर लगाएं | बड़ा आराम मिलेगा |

चचेक के दाग:-

यदि चेचक के दाग ताजे हैं तो निश्चित रूप से हल्दी का उबटन दूर कर देगा | चेचक के दाने वाले स्थान पर हल्दी, गेहूं का आटा और गाय के दूध के झाग से बने उबटन को दो दिन में दो बार लगाएं |

झाइयाँ:-

सोंदर्य प्रसाधन उपयोग करने वालों को ही दूध को मिलाकर उबटन तैयार क्र लें | दिन में दो बार इसका लेप लगाएं | सुबह नहाने से एक घंटे पूर्व ही लेप लगाकर स्नान करें | दन बारह दिन में झाइयाँ समाप्त हो जाएंगी तथा त्वचा निखर जायेगी |

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.