How to “Get rid of the headache” by Home Remedies.

ऐसे पाएं सिर दर्द से निजात 

सिर दर्द रोग नहीं, रोगों से बचने के लिए प्रकृति द्वारा की महत्वपूर्ण क्रिया है | हमें यह चेतावनी है की खान पान तथा जीवन शैली को सुधारें | तन तथा मन दोनों विश्राम माँगते है | उन्हें कुछ आराम दें | नापने शरीर के साथ होने वाले गलत व्यवहार को को सुधारें | किंतु हम इसे समझते नहीं

headache india

कारण :-

  • हमारें भोजन में वायु बनाने वाले पदार्थो की अधिकता
  • अधिक कब्ज बना रहना
  • किसी प्रकार का संक्रमण या अलर्जी
  • उच्च रक्तचाप रहना
  • जुकाम सर्दी बने रहना
  • अधिक शराब
  • धुम्रपान
  • नशीले पदार्थो का सेवेन
  • चिंता तथा भय
  • तनावग्रस्त हो कुछ अंगों में दर्द , एक ही प्रकार की जीवन सैली तथा आँखों की ज्योति घटती जाना
  • मधुमेग रोग आदि

उपचार :-

कारण जानकर उसे हटाना ही सबसे उत्तम उपचार है | जब कारण नही रहेगा तो दर्द भी नही |

महेंदी के फूल :- यदि सर दर्द का कारण धुप में निकलना है , धूप में काम करना है, तो महेंदी के फूल लें | उन्हें पीसें और पीसकर रोगी के माथे पर लेप करें | आराम जल्दी आएगा |

सेव व नमक :- नमक के साथ सेव का सेवन भी सर दर्द हटा देता है | उसे प्रातः खली पेट खाएँ | इसे साधारण से उपचार से शरीर को पौष्टिकता तो मिलेगी ही, साथ में हर प्रकार का सिर दर्द जाता रहेगा |

नींबू का रस –सेंधा नमक :- एक छोटा गिलास पानी लें | इसमें थोडा सेंधा नमक डालें | नींबू निचोड़ें | अब रोगी को पिला दें | दिन में तीन खुराक | आराम मिलेगा |

नींबू के छिलके :- नींबू के छिलकों को पीसकर माथे पर लेप करने से भी सर दर्द दूर हो जाता है |

गाय का घी :- गाय का घी पिलाकर रोगी के नाक के नथुनों में डालें | इससे भी सर दर्द दूर हो जाएगा | दिन में दो बार डालें

सरसों का तेल :- आप नाक के नथुनों में सरसों के तेल की बूंदें भी डाल सकते हैं | यह भी दिन में दो बार डालकर सर दर्द हटा सकतें है |

आपके पास जो भी उपलब्ध उपचार हो, उससे लाभ उठा सकते है |

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.