“Pomegranate (अनार)” multiple uses in Ayurveda

अनार

एक अनार सौ बीमार कहावत संसार में प्रसिद्ध है |
यह कहावत तो आपने बहुत बार सुनी होगी, लेकिन इसके पीछे क्या रहस्य है, यह आपको नहीं पता होगा | आओ, इसके विषय में पहले आपको बता दें |
pomegranateएक अनार इतना गुणकारी होता है कि उससे अनेक रोगों का उपचार हो सकता है | किसी वैद्द् या हकीम के पास एकदम से इतने अधिक रोगी आ गए कि उस के लिए एक अनार से उसका उपचार करना कठिन हो गया | वे बेचारे दु:खी होकर बोले – एक तो मेरे पास अनार है, और तुम सौ बीमार हो, अब मैं किस किस का उपचार करूँ ?
इससे आप अनार की विशेषता को भली-भांति जान सकते हैं | अनार की तासीर ठंडी होती है, इसलिए इसके सेवन से गर्मी के सारे रोग दूर हो जाते हैं |

पेचिश रोग

पेचिश रोगियों के लिए एक सरल उपचार इस प्रकार है –

अनार के सूखे छिलके 10 ग्राम
लौंग (फुल वाली) 3 नग

इसको गर्म पानी में उबाल लें, जब यह दस-पंद्रह मिनट तक उबले तो फिर नीचे उतार कर उसे किसी बारीक छलनी से छान लें, छिलकों को अच्छी तरह से दबाकर निचोड़ लें ताकि उनका पूरा रस निकल जाए | अब इस रस को पेचिश रोगी को दो-तीन बार पिला दें, लाभ होगा |

दिल का दौरा

दिल का दौरा पड़ने वाले रोगियों के लिए अनार का रस तथा अनार का शर्बत पीना लाभकारी है |

पेट का दर्द

अनार के दानों पर काला नमक और काली मिर्च का चूर्ण बनाकर डालकर सेवन करें तो दर्द ठीक हो जाएगा |

नकसीर

कई लोगों के नाक से बैठे-बैठे खून बहने लगता है, इसे नकसीर रोग कहते हैं | ऐसे रोगी के लिए जब भी नकसीर शुरू हो तभी उसकी नाक में एक-एक कतरा अनार का रस डाल दें |

बवासीर

अनार के छिलके सुखाकर पीस लें इसमें थोड़ी मिश्री मिलाकर बवासीर रोगी को दिन में चार बार ठंडे पानी से खिलाएं तो रोग से शीघ्र मुक्ति मिलेगी |

मुंह की बदबू

बहुत बुरा रोग है यह | इंसान किसी दुसरे से बात करते हुए भी लज्जा महसूस करता है | इस रोग को मिटाने के लिए –
अनार के छिलकों को धुप में सुखाकर उनमें छोटी इलायची मिलाकर अच्छी तरह से कूट-पीसकर चूर्ण तैयार कर लें | एक-एक चम्मच सुबह शाम इसका सेवन करने से मुंह की बदबू ठीक हो जाती है |

 

Pomegranate

A pomegranate is world renowned adage hundred sick.
Then you must have heard this saying many times, but it is the secret, you will not know it. Come, let me tell you about it before. 
pomegranateA pomegranate is so potent that it can treat many diseases. Physician a patient or doctor to come over immediately so that it is difficult to treat it with a pomegranate. These poor sad and said – I have a pomegranate, and you’re sick hundred, now what should I do to treat?
You know it very well could featuring pomegranate. Effect of  pomegranate is cold, so the consumption of heat diseases are cured.

Dysentery disease

Following is a simple remedy for dysentery patients –

10 grams of dried pomegranate peel
Clove (full range) 3 nos

Boil it in hot water, then boiled it down ten to fifteen minutes, making him a fine sieve, pressing well to squeeze the skins so as to remove all their juices . Now the juice dysentery patient should drink two to three times, will benefit.

Heart attack

For heart attack patients is beneficial to drink pomegranate juice and grenadine.

Stomach ache

Pomegranate grains of black powder, add salt and pepper, then pain will consume.

Hemorrhage

Many people sit in the nose bleeds, it says hemorrhage disease.For such patients only when her nose started bleeding pomegranate juice put one strand.

Hemorrhoids

Grind the dried peels of pomegranate contain little sugar four times a day with cold water and mix feed piles patient from the disease will be released soon.

The stench of mouth

This is very bad disease.Even when it comes to any other person feels shame. To end this disease –
Pomegranate skins sun drying them pseudo-ground cardamom powder and mix well prepare. One teaspoon in the morning and evening, it is cured by taking the smell of the mouth.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.